Assetify Guides

Back to Calculators
Investing Guide

SIP (Systematic Investment Plan) क्या है और इससे करोड़पति कैसे बनें?

आसानी से समझें कि कैसे हर महीने थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर म्यूचुअल फंड में निवेश करने से बड़ा फंड बनाया जा सकता है।

आज के समय में हर कोई अमीर बनना चाहता है, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से लोग पैसे सही जगह निवेश नहीं कर पाते। अगर आप भी बिना ज्यादा रिस्क लिए शेयर बाजार जैसा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो SIP (Systematic Investment Plan) आपके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है।

SIP क्या होता है?

सान भाषा में कहें तो SIP म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है। इसमें आपको एक साथ लाखों रुपए लगाने की जरूरत नहीं होती। आप हर महीने अपनी क्षमता के अनुसार (जैसे ₹500, ₹1000 या ₹5000) एक तय रकम बैंक खाते से कटने के लिए सेट कर देते हैं, जो हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश होती रहती है।

SIP के बड़े फायदे:

  • अनुशासन (Discipline): यह आपको हर महीने बचत करने की आदत डालता है।
  • कंपाउंडिंग का जादू (Power of Compounding): जितना लंबा समय आप निवेश रखेंगे, आपके पैसों पर उतना ही ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
  • रुपी कॉस्ट एवरेजिंग: मार्केट जब नीचे जाता है, तब आपको ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं और ऊपर जाने पर मुनाफा होता है।

उदाहरण से समझें:

अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹5,000 की SIP शुरू करता है और उस पर औसतन 12% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 15 से 20 वर्षों में यह रकम बहुत बड़ा फंड बन सकती है।

खुद कैलकुलेट करके देखें!

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पैसों पर कितना रिटर्न मिलेगा, तो अभी हमारे फ्री टूल का इस्तेमाल करें: Assetify SIP Calculator

Loan & EMI

Home Loan का ब्याज (Interest) कैसे कम करें?

होम लोन का बोझ कम करने और लाखों रुपए बचाने के असरदार स्मार्ट तरीके जानिए...

होम लोन लंबा चलने वाला कर्ज होता है जिस पर बैंक को बहुत सारा ब्याज चुकाना पड़ जाता है। लेकिन कुछ छोटे कदम उठाकर आप अपना लाखों रुपए का ब्याज बचा सकते हैं...

Calculate your EMI & Loan balance →